सीट बंटवारे से पहले आराधना मिश्रा मोना बनीं यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस (Congress) ने शुक्रवार को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नया अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

देवेंद्र और आलोक वरिष्ठ उपाध्यक्ष

पार्टी ने देवेन्द्र निषाद और आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव संभावित है।

मोना तीन बार की विधायक

आराधना मिश्रा ‘मोना’ रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने 2014 के उपचुनाव में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने रामपुर खास सीट बरकरार रखी। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता भी हैं। सितंबर 2026 में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में भी वह प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ शामिल हुई थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now