ब्रेकिंग न्यूज : बैंक हड़ताल वापस ली गई, यूनियनों ने IBA से सहमति के बाद 28-30 सितंबर की हड़ताल टाली, बैंक खुलेंगे

bank Loans

नई दिल्लीl बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है।

UFBU के सर्कुलर के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी और आंदोलन व हड़ताल कार्यक्रम टाल दिए गए।

बैठक में क्या तय हुआ?
• फाइव डे बैंकिंग पर उच्चस्तरीय समिति: बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की संयुक्त उच्चस्तरीय समिति तुरंत गठित की जाएगी। समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी, हितधारकों (खासकर ग्राहकों) से चर्चा करेगी और सर्वमान्य समाधान निकालेगी।

•	PLI स्कीम: स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना में यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए IBA के साथ चर्चा शुरू होगी और सरकार को संशोधन का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

•	बाकी मुद्दे: 8 मार्च 2024 के मिनट्स में सूचीबद्ध अवशिष्ट मुद्दों पर भी शीघ्र समाधान के लिए बातचीत होगी।

UFBU ने स्पष्ट कहा कि इन सहमतियों के मद्देनजर प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। विस्तृत सर्कुलर जल्द जारी किया जाएगा।

ग्राहकों को राहत

इस फैसले से लाखों बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार (28 सितंबर) से देशभर की बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी। कैश लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट और अन्य शाखा आधारित सेवाएं बिना रुकावट जारी रहेंगी।

UFBU ने पहले 5-डे बैंकिंग (सभी शनिवार छुट्टी) लागू करने और PLI योजना में बदलाव की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। मार्च 2024 के द्विपक्षीय समझौते में 5-डे बैंकिंग पर सहमति बनने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया था, जिसकी वजह से यूनियनों में नाराजगी थी।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now