डॉक्टरों की मांग पर शासन का फैसला, बढ़ा स्टाइपेंड, IMA ने CM और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार


रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शासन ने डॉक्टरों के स्टाइपेंड में महत्वपूर्ण वृद्धि का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद प्रदेशभर के मेडिकल इंटर्न और PG डॉक्टरों में खुशी का माहौल है।

यह निर्णय उस समय सामने आया है जब छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) द्वारा डॉक्टरों की विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और हड़ताल जारी है। JDA की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड वृद्धि के साथ-साथ डॉक्टरों से जुड़ी अन्य सेवा संबंधी मांगें भी शामिल हैं।

IMA, IMA-MSN और IMA-JDN की ओर से भी 14 जून से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर डॉक्टर संगठनों ने संबंधित विभागों और मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संवाद किया।

लेटर सबमिशन से लेकर फाइल के फॉलो-अप और शासन स्तर पर मुलाकातों तक, विभिन्न माध्यमों से मांग को प्रमुखता से रखा गया। IMA का कहना था कि डॉक्टरों की मांग का समाधान बातचीत और सकारात्मक प्रक्रिया के जरिए हो, ताकि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर किसी तरह का असर न पड़े और आम मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में IMA-MSN छत्तीसगढ़ के कन्वीनर शाहदिल खुसरू और

IMA-JDN के कन्वीनर डॉ. प्रशांत अनप्पू सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार फाइल फॉलो-अप और शासन स्तर पर संवाद किया गया।
अब शासन द्वारा स्टाइपेंड वृद्धि का निर्णय लिए जाने के बाद इसे डॉक्टरों की लंबे समय से चली आ रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, JDA द्वारा उठाई गई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन अभी जारी है, जिन पर शासन से आगे निर्णय की अपेक्षा की जा रही है।


स्टाइपेंड वृद्धि के निर्णय पर IMA की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही डॉक्टरों की शेष मांगों के समाधान के लिए भी शासन के साथ संवाद जारी रखने की बात कही गई है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories