बिलासपुर हिंसक झड़प मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर पन्ना से गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (Bilaspur)में पिछले महीने दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी हिंसा राम सिंह ठाकुर को बिलासपुर क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस के मुताबिक, राम सिंह ठाकुर बुजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने दोस्त धीरेंद्र पटेल के घर पर छिपा हुआ था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वहां से मध्यप्रदेश के छतरपुर भी गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए पन्ना में उसके ठिकाने तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर लाया है, जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस मामले में एक पक्ष के सोहेल खान समेत छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

सोशल मीडिया टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद

पूरा मामला बिलासपुर के खपरगंज इलाके से जुड़ा है। 28 अगस्त की रात सोशल मीडिया पर एक कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था।

घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच भारी पथराव और हिंसा हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 100 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, अब तक 30 से अधिक गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

पन्ना से पकड़कर बिलासपुर लाई पुलिस

बिलासपुर के एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि राम सिंह ठाकुर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बिलासपुर से मध्यप्रदेश गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर बिलासपुर पहुंच चुकी है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई के बाद इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों की लोकेशन के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now