मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आधा ही गाया गया ‘वंदे मातरम्’, कार्यक्रम पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘अंत्योदय सेवा वंदन पर्व-नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बीच राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का केवल आधा हिस्सा गाए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रभावना को प्रमुखता देने के बीच राष्ट्रगीत को पूरा नहीं गाया जाना चर्चा का विषय बन गया।

देशभक्ति के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत अधूरा क्यों?

कार्यक्रम का नाम ही ‘सेवा वंदन’ और ‘नमो सेवा गाथा’ से जुड़ा था। ऐसे में मंच से ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति को लेकर लोगों की नजर थी। लेकिन जब राष्ट्रगीत का पूरा गायन नहीं हुआ और केवल आधा हिस्सा प्रस्तुत किया गया, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों और लोगों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के चयनित हिस्से तक ही सीमित रहने का कारण आयोजकों की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया।

इस मामले में आधिकारिक सूत्रों का कहना है, कि ऐसा तकनीकी त्रुटि के कारण हुआ और जिसकी गलती थी उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 13 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now