कबीरधाम। पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरकाटोला घाटी (Markatola Valley)के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर धुमाल बजाने जा रहे लोगों की खड़ी गाड़ी को पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि करीब छह घायलों का धमतरी में इलाज चल रहा है।
सभी पीड़ित कबीरधाम जिले के बताए जा रहे हैं। वे जगदलपुर धुमाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
गृहमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया है। महापौर रामू रोहरा जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम घायलों के त्वरित उपचार में जुटी हुई है।









