BJP ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किए नए प्रभारी, छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी को कमान जहां नितिन नबीन ही थे प्रभारी

BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ समेत आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को भी नई संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि अब तक प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी खुद नितिन नबीन संभाल रहे थे। नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब यह जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को दी गई है। स्मृति ईरानी इसके अलावा हरियाणा की भी प्रभारी होंगी।

चुनावी राज्यों में किसे मिली जिम्मेदारी?

5 महीने बाद विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति पर सबकी नजर है। उत्तरप्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। जबकि वहां चार सह प्रभारियों जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा की नियुक्ति की गई है।

पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सहप्रभारी होंगे। उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी बनाया गया है। वहां सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज होंगी। राममाधव

गोवा में प्रभारी डॉ. भारती प्रवीन पवार और सह प्रभारी अनिल एंटनी होंगे। इसी तरह मणिपुर में डॉ. राजदीप रॉय को प्रभारी बनाया गया है।

इन राज्यों के अलावा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। गुजरात के प्रभारी तरुण चुघ और सह प्रभारी अजय महावर व गोमती साई बनाए गए हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश का प्रभार श्रीकांत शर्मा को और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दर्शना सिंह को दी गई है।

36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पूरी सूची देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now