रायपुर। स्वाभिमान पार्टी (Swabhiman Party) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित यह बैठक 20 सितंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक से पहले 18 सितंबर को पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई थी। इसके बाद अब राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी की आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा पर मंथन किया जा रहा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्देवराज सूद हिमाचल प्रदेश से रायपुर पहुंचे हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।
18 सितंबर को हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद अब राष्ट्रीय कार्यसमिति में पार्टी के आगामी एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में देश की वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों और पार्टी की आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक दिशा पर विचार-विमर्श होगा।
इसके साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने प्रदेशों की परिस्थितियों और संगठनात्मक अनुभवों को बैठक में साझा करेंगे।
बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद पार्टी की ओर से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। संगठन के विस्तार, मौजूदा सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के मूल्यांकन और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील शिंदे, इंदौर कर रहे हैं। दो दिवसीय बैठक का समापन 20 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बल्देवराज सूद के संबोधन के साथ होगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पूरन छाबरिया ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की यह बैठक पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्ययोजना के निर्धारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।












