छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता के भतीजे पर हमला, 2500 रुपये लूटे

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता (BJP leader)और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंह देव पर कथित रूप से हमला और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोककर मारपीट की, 2500 रुपये लूट लिए और पुलिस में शिकायत करने पर चाकू से हमला करने की धमकी दी।

मंदिर के पास रास्ता रोककर की मारपीट

शिकायत के मुताबिक, घटना 7 सितंबर की शाम करीब 6 बजे की है। अभिरत सिंह देव अपने दोस्त के साथ महामाया चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान समलाया मंदिर के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ा और जेब से 2500 रुपये निकाल लिए।

विरोध करने पर उनके साथ थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।

पुलिस में जाने पर चाकू से मारने की धमकी

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर चाकू से हमला करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now