बुजुर्ग की पीठ पर सवार पटवारी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

मध्य प्रदेश । सीधी जिले में सरकारी कर्मचारी के व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माटा ग्राम पंचायत के हल्का पटवारी (Patwari)नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग ग्रामीण की पीठ पर बैठकर पानी से भरा नाला पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और प्रशासन ने पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, पटवारी क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान रास्ते में पानी से भरा नाला आया। आरोप है कि नाले में खुद उतरने के बजाय पटवारी ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट की मदद ली और उसकी पीठ पर बैठकर नाला पार किया।

जूते गीले होने से बचाने का आरोप

वायरल वीडियो को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी ने अपने जूते और कपड़े गीले होने से बचाने के लिए बुजुर्ग की पीठ का सहारा लिया। घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पटवारी के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे।

वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने पटवारी के रवैये पर नाराजगी जताई और अधिकारियों से शिकायत की। लोगों ने इसे बुजुर्ग के सम्मान और सरकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

पटवारी नीलेश नामदेव निलंबित

मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पटवारी नीलेश नामदेव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो पुराना है। सीधी कलेक्टर के अनुसार, पटवारी के खिलाफ कार्रवाई केवल वायरल वीडियो के आधार पर नहीं, बल्कि राहत कार्यों में कथित गड़बड़ी और ग्रामीणों की शिकायतों के आधार पर की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now