एक दूसरे के हाईकमीशन के बाहर बुलडोजिंग , पाक के बाद भारत ने की जवाबी कार्रवाई

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में इंडियन हाई कमीशन (High Commission) के बारे में हमारे आग्रह के बावजूद वहां कुछ स्ट्रक्चर को हटा दिया गया है। इसी एक्शन के बाद प्रोपोर्शनल एक्शन लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा है कि हमने यहां दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर लेन में बने कुछ टेम्पररी स्ट्रक्चर हटा दिए हैं। भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर के स्ट्रक्चर को हटा दिया है। विदेश मंत्रालय ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। भारत ने पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर लेन में बने कुछ टेम्पररी स्ट्रक्चर हटा दिए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान में पार्किंग की सुविधा के लिए भारतीय हाई कमीशन के सामने बने कुछ ढांचों को हटा दिया गया है। हमारे मना करने के बावजूद उन्होंने उन्हें हटा दिया। इसके जवाब में हमने भी उचित कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी हाई कमीशन वाली गली में कुछ अस्थायी ढांचे बने हुए थे। इन्हें हमने हटा दिया है।

गुरुवार को अधिकारियों ने डिप्लोमैटिक कंपाउंड के आसपास लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेट भी हटा दिए। तस्वीरों में मिशन के बाहर तोड़-फोड़ के बाद मलबा दिखाई दिया। टूटी हुई मेटल की रेलिंग और गेट, मुड़े हुए मेटल के फ्रेम, छत की शीट, ईंटें और कंक्रीट व प्लास्टिक के टुकड़े पक्की जगह पर बिखरे पड़े थे।जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें मलबे के बीच वीजा सेक्शन भी नजर आ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now