अंकिता के परिजनों से मिले राहुल, भाजपा पर बोला बड़ा हमला

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हुए सितंबर 2022 के चर्चित हत्याकांड अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। नई दिल्ली में अंकित एक परिजनों से मुलाकात के बाद गांधी के कहा है कि उन्होंने न्याय में देरी को लेकर राज्य की मौजूदा बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘अंकिता भंडारी के परिवार से 2 दिन पहले मिला. चार साल बीत चुके हैं. आज भी वो न्याय का इंतजार कर रहे हैं।अपनी बच्ची के खिलाफ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं है।’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं, जहां एक VIP मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि भी की. मगर रिजॉर्ट में अंकिता के रूम को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त कर दिया गया, जो खुद में संदेहपूर्ण है. इस दुखद मामले में सबसे शर्मनाक बात है कि राज्य सरकार खुद आज तक उस VIP को संरक्षण दे रही है. क्यों? क्योंकि वह BJP-RSS का बड़ा नेता है।

राहुल ने कहा, ‘यही BJP की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना। दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और BJP में ऐसे लोगों की भरमार है।’राहुल ने कहा, ‘भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता, जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली यह अमानवीय मानसिकता खत्म नहीं होती. भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी – सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ।

पूरा मामला ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट से जुड़ा है। जहां 19 साल की अंकिता की रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी. कोटद्वार कोर्ट ने पूरे मामले सुनवाई करते हुए मई 2025 को मुख्य आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, इस पूरे हत्याकांड में जिन वीआईपी का नाम उछला उस पर राजनीति जारी है. पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है।18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी अचानक लापता हो गई थी। उसका शव 24 सितंबर 2022 को चीला नहर से मिला था.

इस मामले में मुख्य आरोपी और रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य है। वह बीजेपी नेता का बेटा भी है। साथ ही मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी। कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि, उनकी सजा पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में अपील की गई है। साथ ही जमानत की मांग की गई है, जिसपर अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, स्थानीय लोग वीआईपी के नाम और सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now