BJP Jharkhand Protest : झारखंड बंद का आह्वान, जेसीबी पर चढ़कर नारेबाजी

रांची। कल के लाठीचार्ज के बाद झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच झारखंड छात्र आंदोलन के नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो स्ट्रेचर पर कल के घेराव में पहुंचे थे।

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर खुला खत लिखा है और छात्र आंदोलन को लेकर युवाओं से संवाद और विश्वास के साथ मुद्दे का समाधान करने की अपील की है।

बीजेपी का झारखंड बंद

बीजेपी ने रांची में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के ख़िलाफ़ मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है। कई जगह तैयार जलाकर फूंकने की खबर आ रही है।झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च के लिए निकले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक टकराव हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया

सोरेन ने खुले खत में क्या लिखा


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र-छात्राओं के मार्च के बाद एक ओपन लेटर लिखा, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।सीएम सोरेन ने छात्र आंदोलन को लेकर युवाओं से संवाद और विश्वास के साथ मुद्दे का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी मांगें रखने वाले छात्रों के अधिकार का सम्मान करने की बात कही।

महतो की बिगड़ी तबियत

सोमवार को रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के दौरान देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी। कुछ खबरों में डॉक्टरों के हवाले से कहा गया है कि उनके ब्लड शुगर लेवल में गिरावट आई है अभी उनकी हालत गंभीर है।

इससे पहले, अपनी खराब हालत के बावजूद देवेंद्र नाथ महतो सोमवार को विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए. वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर एम्बुलेंस से विरोध स्थल पर पहुंचे और बाद में स्ट्रेचर पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। महतो ने पत्रकारों से कहा, “सरकार लाठी, गोली और बंदूक से नहीं चलाई जा सकती। सरकार लोगों को संतुष्ट रखकर चलाई जाती है।”

कल के लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा छात्र घायल

सोमवार को हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा गेट तक पहुंच गए थे। पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इससे 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गए। सदर अस्पताल में 10 छात्र गंभीर हालत में पहुंचे, जिनमें तीन को भर्ती कराया गया।

रिफॉर्म मंच के करीब 80 और न्याय मंच के 20 से ज्यादा छात्र घायल हुए। पुलिस के 14 जवान भी चोटिल हुए। एक पुलिसकर्मी अंजनी यादव आईसीयू में भर्ती हैं। देर शाम छात्रों ने विधानसभा गेट के पास केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया और पुलिसकर्मियों के साथ केक बांटा। रात में फिर हंगामा हुआ और लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान लड़कियों पर भी लाठियां चलीं।

एबीवीपी का कल विधानसभा मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे हैं। उन्होंने कल विधानसभा मार्च करने की घोषणा की है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

आजसू विधायक निर्मल महतो ने विधानसभा परिसर में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अंधेरे का फायदा उठाकर छात्रों की पिटाई की गई और उन्हें ट्रेन में भरकर रांची से बाहर भेज दिया गया।

इधर, संसद के बाहर भी एनडीए सांसदों ने रांची लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार चल रही है, इसलिए विपक्ष इस मुद्दे को जोरशोर से उठा रहा है। विधानसभा परिसर में भी भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now