नई दिल्ली। पीएम मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरने पर Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक जी पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस पर लगाए इस आरोप का कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जवाब दिया। CJP ने अपने X पर पोस्ट किया कि यह झूठा भ्रम मत फैलाएं। राहुल गांधी अपना कर्तव्य निर्वहन करना चाहिए।
सांसद संजय सिंह ने कहा कि 20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब राहुल गांधी कह रहे हैं “जंतर मंतर नहीं, हमारे धरने में शामिल हो”।उन्होंने पूछा कि आखिर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमजोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?
इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनुराग ढांढा ने लिखा कि ये कैसे हो सकता है कि 2.5 लाख छात्रों को पीट-पीट कर संसद जाने से रोक दिया जाए और राहुल गांधी बिना एक लाठी चले टहलते हुए प्रधानमंत्री निवास के दरवाजे पर बैठ जाएं?30 दिन से बीजेपी के कहने पर लाखों बच्चों का जंतर मंतर आंदोलन न चलाए और उसी मसले पर राहुल गांधी को नॉन-स्टॉप दिखाया जाए? कांग्रेस छात्रों के आंदोलन को शुरू से गाली देती आई हो और आज अचानक कांग्रेस छात्रों की हिमायती बन गई? क्या मोदी के इशारे पर छात्र आंदोलन से ध्यान हटाने आए हैं राहुल गांधी?
संजय सिंह की प्रतिक्रियाओं पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि संजय सिंह कौन? किसी गंभीर आदमी के बारे में सवाल करिए।
वहीं, CJP ने X पर लिखा, ‘यह झूठा भ्रम मत फैलाएं और जो एकता देश में बनी हैं उसपर कुठाराघात न करें ! आज़ कांग्रेस सेवादल ने CJP आंदोलनकारियों के लिए नाश्ता तैयार किया हमारी मदद कर रहें हैं ! और राहुल गांधी जी ने जो किया है उससे यह स्पष्ट है कि पुरा देश अब सरकार पर दबाव बना रहा है। नेता विपक्ष अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।’








