नई दिल्ली। पीएम आवास के पास राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस (Congress) के तमाम बड़े नेता अचानक धरने पर बैठ गए हैं। ये नेता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। जंतर-मंतर की घटना के बाद विपक्ष अब इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़क पर उतर आया है।
घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और समर्थन करने आए अखिलेश यादव का हिरासत में ले लिया है। तीनों को बस में बैठाकर ले जाया गया है। पीएम हाउस के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का जमावड़ा है।










