रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल उठा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधानसभा में 9M India Limited की दवाओं पर कोई शिकायत न होने का बयान दिया, लेकिन RTI दस्तावेज इस दावे को पूरी तरह खारिज कर रहे हैं।
15 जुलाई को विधानसभा में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा था कि 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2025 के बीच इस कंपनी की दवाओं में कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
RTI से खुलासा द लेंस को मिले दस्तावेजों के मुताबिक:
- दुर्ग जिले में 16 दिसंबर 2022 को Dicyclomine HCL Tablet 10mg (कोड D-172) की शिकायत।
- मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर में भी इसी दवा को लेकर दो बार शिकायतें (दिसंबर 2022 और मार्च 2023)।
- महासमुंद, गरियाबंद समेत कई जिलों से कुल 15 से ज्यादा शिकायतें दर्ज।
विभाग ने कुछ दवाओं का परीक्षण कराने और वितरण पर रोक लगाने के आदेश भी दिए थे।
Dicyclomine HCL पेट दर्द की आम दवा है जो रोज हजारों गरीब मरीजों को सरकारी अस्पतालों में दी जाती है।
यह मामला मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर सवाल खड़ा करता है। जब शिकायतें और जांच के आदेश मौजूद हैं, तो सदन में इनकार क्यों किया गया?
The Lens Exclusive report इस वीडियो में देखें –









