संसद में परिसीमन बिल का कांग्रेस करेगी विरोध

Galwan Valley dispute

नई दिल्ली। संसद के 20 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस (Congress) राममंदिर चढ़ावा चोरी, एथनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल, पेपर लीक और अन्य मुद्दों को उठाएगी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार की ओर पेश करने पर पार्टी पूरी ताकत के साथ परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी।

इसके लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ सांसद ने गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में भाग लिया। यह बैठक सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई। जयराम रमेश ने कहा कि पिछली बार सरकार परिसीमन बिल को पास करने में नाकाम रही थी और संसद को देर तक चर्चा करनी पड़ी थी।

जयराम रमेश ने कहा, “इस मुद्दे पर हमारा पक्ष स्पष्ट है। हम इसका विरोध करेंगे। रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है कि परिसीमन विधेयक संसद पटल पर रखा जाएगा, हालांकि अभी तक इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि सर्वदलीय बैठक में हमें इस बारे में सूचित किया जाएगा। हालांकि, यह सिर्फ एक औपचारिकता है, क्योंकि इस बैठक में 35-40 नेता बोलते हैं, कुछ मंत्री सुनते हैं, लेकिन सबसे ऊँचे पदों पर बैठे वे दो लोग वही करते हैं जो वे करना चाहते हैं।

हालांकि जयराम रमेश ने दोहराया कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में है और वह चाहती है कि यह तुरंत लागू हो।

जयराम रमेश ने टीएमसी और दूसरी विपक्षी पार्टियों के सांसदों के पाला बदलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह सच है कि कुछ पार्टियां अब टूट गई हैं, लेकिन यह संविधान का अपमान है। फिर भी भाजपा दो तिहाई बहुमत नहीं पा सकेगी। हमारे वरिष्ठ नेतृत्व राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार इन नेताओं के संपर्क में है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि विपक्ष एथनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल के मुद्दे को संसद में उठाएगा। भाजपा के एक शीर्ष नेता और उनके बेटे इसमें शामिल हैं। हम इस मुद्दे पर बहस की मांग करेंगे।जयराम रमेश ने नीट और दूसरी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी बात की। उन्होंने कहा, “हम पिछले 45 दिनों से लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह सच है कि दूसरे लोग भी यही मांग कर रहे हैं लेकिन हम अपनी मांग जारी रखेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now