अमेरिकी एजेंसी FBI ने गुजरात की साबमरती जेल में बंद गैंगस्टकर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के गैंग को लेकर चार्जशीट पेश की है।
एफबीआई ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ (Operation Hard Ball) नामक एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है।
इसके तहत कनाडा, अमेरिका और यूरोप में फैले नेटवर्क पर व्यापक शिकंजा कसा गया है।
एफबीआई के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में ड्रग्स, हथियार और नकदी बरामद की गई है।
चार्जशीट में दावा किया गया है कि बिश्नोई गैंग के सदस्य खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भी शामिल थे। एफबीआई ने बिश्नोई के सिंडिकेट पर विदेशों में राजनीतिक हत्याओं की साजिश रचने, रंगदारी वसूलने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ अमेरिकी एजेंसी FBI का बड़ा ऑपरेशन
🗓️ Published: July 9, 2026 5:43 pm | 🔄 Updated: July 9, 2026 10:41 pm










