पद्म विभूषण तीजन बाई को सांस लेने में तकलीफ, एम्स रायपुर में भर्ती

Teejan Bai

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित Teejan Bai की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार डिहाइड्रेशन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जांच के दौरान उनमें निमोनिया के लक्षण भी पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से तीजन बाई को शरीर में पानी की कमी की समस्या हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अन्य शारीरिक परेशानियां भी होने लगी थीं। बुधवार दोपहर उनकी चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने एम्स रायपुर के विशेषज्ञों से चर्चा कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। शाम करीब 4 बजे उन्हें एम्स रायपुर लाया गया, जहां उनकी विस्तृत जांच की गई।

भिलाई टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिखर अग्रवाल ने बताया कि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स के आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि तीजन बाई भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के गनियारी वार्ड में निवास करती हैं। पिछले करीब तीन वर्षों से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं चल रहा है। कुछ समय पहले उन्हें लकवे की शिकायत भी हुई थी, जिसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर नियमित रूप से उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और मॉनिटरिंग करते रहे हैं। समय-समय पर उनका उपचार और जांच एम्स रायपुर में भी कराई जाती रही है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर तीजन बाई के निधन की झूठी खबर भी वायरल हुई थी, जिसका परिजनों ने खंडन किया था। अब उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन, साहित्य जगत में छाया शोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now