राजधानी में डेयरी फैक्ट्री में चला बुलडोजर, 1.45 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा

Bulldozer Action

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में अवैघ डेयरी फैक्ट्री पर Bulldozer Action हुआ है। रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन डेयरी फैक्ट्री द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम जोन-9 के वार्ड क्रमांक 8 स्थित फैक्ट्री पर करीब 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को हटाना शुरू किया।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री की अवैध बाउंड्रीवाल और शेड को तोड़ा गया। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के लिए बनाए गए अवैध शेड को भी हटाया जा रहा है।

यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। मौके पर रायपुर तहसीलदार राममूर्ति दीवान की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-9 के जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब और उप अभियंता आशुतोष पांडे समेत निगम और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories