रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन बने नए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का ऐलान

Raipur Bar Association Election

रायपुर। रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव (Raipur Bar Association Election) में बड़ा फैसला सामने आया है। मतगणना पूरी होने के बाद दिनेश देवांगन को अधिवक्ता संघ का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों और अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत पाटस्कर और भारती राठौर ने जीत दर्ज की है। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी राकेश पूरी को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर रानी लक्ष्मी साहू निर्वाचित हुई हैं।

इसके अलावा नेहा राठौर को सह सचिव (महिला), महेंद्र देवांगन को ग्रंथालय सचिव और योगेश साहू को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव चुना गया है।

महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुंधेर और अमृता दीक्षित शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगीराज वर्मा, अविजीत त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा और आकाश सोनी को चुना गया है।

नई कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और आपसी एकता को प्राथमिकता देने की बात कही है। संघ की ओर से कहा गया है कि नई टीम एकता, सम्मान और विकास के साथ अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगी।

चुनाव परिणाम के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में समर्थकों ने विजेताओं का स्वागत किया और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें: बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने अमित शाह रायपुर पहुंचे, कल रायपुर में डायल 112 की 400 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories