नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लाखों छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून 2026 (रविवार) को पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जाएगा। भारत सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने यह आधिकारिक घोषणा की है।
NEET 2026 नई परीक्षा तिथि
3 मई 2026 को हुई मूल परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में काफी निराशा थी। अब NTA के इस फैसले से तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को एक महीने से ज्यादा का अतिरिक्त समय मिल गया है। विशेषज्ञों की सलाह है कि अब छात्र रिवीजन, मॉक टेस्ट और कमजोर टॉपिक्स पर पूरा फोकस करें। परीक्षा रविवार को होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान
NTA ने छात्रों और माता-पिता से खास अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से बचें। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड या केंद्र से जुड़ी कोई भी जानकारी सिर्फ NTA की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन से ही चेक करें। अनाधिकारिक लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें।
परीक्षा केंद्र की जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल और ईमेल पर भेजी जाएगी।एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है।








