हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़ 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

Special Intensive Revision

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से एसआईआर कराने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को फिलहाल इससे बाहर रखा गया है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, इन तीनों क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने और ऊपरी व बर्फबारी वाले इलाकों की मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए बाद में अलग से कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

आयोग ने बताया कि एसआईआर चरण-3 का कार्यक्रम जनगणना की चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में करीब 3.94 लाख BLO और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) मिलकर काम करेंगे। इनके जरिए लगभग 36.73 करोड़ मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाएगी।

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से हर मतदान केंद्र पर BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सभी दलों की भागीदारी के साथ संपन्न हो सके।

आयोग ने यह भी बताया कि पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया था। इस दौरान 6.3 लाख BLO और 9.2 लाख BLA विभिन्न चरणों में शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now