पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग, राज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन; 9 मई को भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण संभव

R N Ravi

लेंस डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राज्यपाल आर. एन. रवि (R N Ravi) ने विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। लोकभवन से जारी इस अधिसूचना के बाद ममता कैबिनेट के मंत्रियों की संवैधानिक शक्तियां समाप्त मानी जा रही हैं।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पहले ही ममता बनर्जी ने साफ कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। विधानसभा भंग होने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

इधर राज्य में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। हावड़ा के शिवपुर इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। इससे पहले बुधवार रात भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और तनावपूर्ण हो गया है।

वहीं, कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा सरकार के संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

राज्य में चुनाव परिणाम आने के बाद से लगातार राजनीतिक बयानबाजी, विरोध प्रदर्शन और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आगामी दिनों में बंगाल की राजनीति और अधिक गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दस साल पहले भी शुभेंदु अधिकारी के एक और पीए की हो गई थी मौत!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now