राजधानी में चाय गोविंदम संचालक ने इंश्योरेंस निवेश के नाम पर ठगे 63 लाख

Chai Govindam

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चाय गोविंदम (Chai Govindam) फ्रेंचाइजी चलाने वाले शख्स ने इंश्योरेंस निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। रायपुर पुलिस ने आरोपी मयूर बारमेडा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मयूर ने ICICI लाइफ इंश्योरेंस में निवेश कराने का झांसा देकर प्रार्थी अमन अग्रवाल और उनके परिजनों से वर्ष 2014 से 2021 के बीच करीब 63 लाख रुपये वसूले। आरोपी उस समय कंपनी की तेलीबांधा शाखा में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था, जिससे लोगों का भरोसा जीतने में उसे आसानी हुई।

पीड़ित ने जब बार-बार निवेश और पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो आरोपी टालमटोल करता रहा। इसके बाद जब कंपनी से संपर्क किया गया, तब खुलासा हुआ कि आरोपी ने चेक की राशि का दुरुपयोग करते हुए निवेश अन्य लोगों के नाम पर दिखाया और रकम का निजी लाभ लेता रहा।

नौकरी छोड़ने के बाद आरोपी चाय गोविंदम के नाम से चाय की दुकान चला रहा था। पुलिस का कहना है कि सामान्य व्यवसाय की आड़ में वह ठगी को छुपाता रहा।

मामले में थाना खमतराई में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर ने बताया कि  पंडरी स्थित चाय गोविंदम स्टोर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितने लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now