Election Result 2026 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे, तमिलनाडु में TVK , केरल में UDF बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़त

Election Result 2026: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। सुबह 8 बजे से जारी काउंटिंग के शुरुआती रुझानों ने कई चौंकाने वाले संकेत दिए हैं।

सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 195 सीटों पर आगे है। जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्रिक कड़गम (TVK) शुरुआती रुझानों में 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एम.के. स्टालिन की DMK और AIADMK के बीच मुकाबले को पीछे छोड़ते हुए TVK ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

असम में 126 सीटों पर भाजपा मजबूत स्थिति में है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ओर बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस मुकाबले में जरूर है, लेकिन बढ़त भाजपा के पक्ष में साफ दिखाई दे रही है।

असम में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 97 सीटों पर जीत/बढ़त के साथ लगभग क्लीन स्वीप कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।

केरल में वाम मोर्चे को कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है। यह परिणाम राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहा है।

पुडुचेरी में NDA गठबंधन सरकार बनाता नजर आ रहा है। यहां भाजपा और उसके सहयोगी दल बढ़त बनाए हुए हैं।

ताजा रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में कई राज्यों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर भी गहरा असर डाल सकते हैं।

अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो इन रुझानों को आधिकारिक जीत में बदल सकते हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now