राजधानी में पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Attack on a journalist

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकार शांतनु रॉय पर जानलेवा हमले (Attack on a journalist) के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंग चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। घायल पत्रकार का इलाज ईट्सा अस्पताल में जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 मई 2026 की सुबह करीब 4 बजे से 4:30 बजे के बीच जी.ई. रोड स्थित कुसुमताई दाबके स्कूल के सामने हुई।

शिकायत के अनुसार, पत्रकार शांतनु रॉय अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक साइकिल रिक्शा से टकरा गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद बजरंग चौहान ने विवाद शुरू कर दिया और 10 हजार रुपए की मांग करने लगा।

जब पत्रकार ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में रखे हेलमेट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गोलबाजार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पत्रकार को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी बजरंग चौहान पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: जनगणना सर्वे के दौरान सवाल पूछने पर कर्मचारी की पिटाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now