रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रामनगर इलाके में जनगणना कार्य (Census Survey) के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जनगणना कर्मचारी रामकृष्ण साहू सर्वे कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में पहुंचे थे। इसी दौरान जनगणना से जुड़े सवाल पूछने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर उनके साथ मारपीट की गई।
पीड़ित रामकृष्ण साहू मूल रूप से दुर्ग बोरसी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने रामनगर चौकी में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।










