West Bengal Elections Repolling : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान ईवीएम छेड़छाड़ और झड़प की शिकायतों के बाद आज शनिवार को 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर मतदाता फिर से वोट डाल रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68% और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान हो चुका था। मतदाता सुबह से ही polling booths पर पहुंच रहे हैं। डायमंड हार्बर के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल (बूथ नंबर 243) पर एक मतदाता ने शिकायत की कि EVM खराब होने के कारण उन्हें आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है।
दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक मगराहाट पश्चिम में करीब 56.33% और डायमंड हार्बर में लगभग 54.6-54.9% मतदान दर्ज किया गया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 55.57% के आसपास रहा। दोपहर तीन बजे तक 72.43% मतदान दर्ज किया गया।
किन बूथों पर हो रहा पुनर्मतदान?
मगराहाट पश्चिम (11 बूथ):
46 – उत्तर येरपुर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
126 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
127 – नजरा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
128 – देउला एफपी स्कूल, कमरा नंबर 1
142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2
214, 215, 216 – एकतारा मलाया एफपी स्कूल के विभिन्न कमरे
230, 231, 232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफपी स्कूल के विभिन्न कमरे
डायमंड हार्बर (4 बूथ):
117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल
179 – चंदा एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
194 – हरिदेवपुर एफपी स्कूल
243 – रॉयनगर एफपी स्कूल, कमरा नंबर 2
क्यों हुआ पुनर्मतदान?
29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान इन बूथों पर EVM में छेड़छाड़ और झड़प की कई शिकायतें मिली थीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा था कि जहां भी उल्लंघन साबित होता है, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने सभी 15 बूथों पर व्यापक प्रचार कराया और उम्मीदवारों को लिखित सूचना भी दी।राज्य में रिकॉर्ड मतदानपश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर कुल 92.84% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
पहले चरण (23 अप्रैल) में 152 सीटों पर 93.19% वोटिंग हुई।
दूसरे चरण (29 अप्रैल) में 142 सीटों पर 92.48% मतदान हुआ।
नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग पूरे राज्य में संभावित हिंसा को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।मतदाताओं से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।









