छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, रणनीति होगी तय

CG Vidhan Sabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा (CG Vidhan Sabha) के आगामी विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुधवार 29 अप्रैल को रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 7 बजे होगी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधायक दल विशेष सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने की रणनीति पर मंथन करेगा।

जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, विधानसभा के विशेष सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों और विपक्ष की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही 30 अप्रैल को होने वाली कार्यवाही के लिए पार्टी के रुख और प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बताया गया है कि कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि सदन के भीतर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विशेष सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति, सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों और विपक्ष की संयुक्त भूमिका पर चर्चा होगी। पार्टी सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर रही है ताकि सदन में मजबूत तरीके से पक्ष रखा जा सके।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories