TIME 100 List 2026 : मोदी गायब, नेपाल और बांग्लादेश के PM शामिल, भारत से 3 नाम

TIME 100 List 2026

TIME 100 List 2026 : टाइम मैगजीन ने साल 2026 के लिए दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की प्रतिष्ठित TIME-100 सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगह नहीं मिली है, जबकि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शामिल किया गया है।सूची में भारत से तीन हस्तियों ने जगह बनाई है। इनमें गूगल के CEO सुंदर पिचाई, बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना शामिल हैं। सुंदर पिचाई को AI क्षेत्र में योगदान के लिए, रणबीर कपूर को मनोरंजन क्षेत्र में और विकास खन्ना को वैश्विक स्तर पर भारतीय व्यंजनों को प्रमोट करने के लिए चुना गया है।

टाइम-100 लिस्ट में इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे प्रमुख विश्व नेता शामिल हैं। इसके अलावा कनाडा के PM मार्क कार्नी, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम और जापान की PM साने ताकाइची भी लिस्ट में हैं।

भारत से 3 नाम, मोदी गायब

टाइम की इस साल की सूची में भारत से केवल तीन नाम शामिल हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार कई सालों से इस लिस्ट में जगह नहीं मिल रही है।यह सूची हर साल दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले नेताओं, टेक दिग्गजों, कलाकारों और अन्य हस्तियों को सम्मानित करती है। TIME-100 की पूरी लिस्ट अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

टाइम मैगजीन के टॉप लीडर

डोनाल्ड ट्रंप- अमेरिकी राष्ट्रपति
शी जिनपिंग- चीन के राष्ट्रपति
बेंजामिन नेतन्याहू- इजरायली प्रधानमंत्री
पोप लियो XIV- कैथोलिक चर्च के प्रमुख
मार्क कार्नी- कनाडा के प्रधानमंत्री
क्लाउडिया शिनबॉम- मैक्सिको की राष्ट्रपति
साने ताकाइची- जापान की प्रधानमंत्री
बालेन शाह- नेपाल के प्रधानमंत्री
तारिक रहमान- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री
मार्को रुबियो- अमेरिकी विदेश मंत्री
गेविन न्यूजॉम- कैलिफोर्निया गवर्नर
जोहरान ममदानी- न्यूयॉर्क मेयर
सूसी वाइल्स- वॉइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ
नेटूम्बो नंदी-एंडैत्वा- नामीबियाई नेता
राफेल मारियानो ग्रॉसी- IAEA के महानिदेशक
हेन्ना विर्कुनेन- यूरोपीय आयोग का वाइस प्रेसिडेंट
जैकब फ्रे- मिनियापोलिस के मेयर
जनरल डैन केन- अमेरिका के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ
स्टीव विटकॉफ- अमेरिका के विशेष दूत
मार्क केली- अमेरिकी सीनेटर

दुनिया टॉप टेक दिग्गज, AI लीडर्स

सुंदर पिचाई- गूगल सीईओ
नील मोहन- यूट्यूब सीईओ
ग्वेन शॉटवेल- स्पेसएक्स सीओओ
डारियो एमोडेई और डैनिएला एमोडेई- एंथ्रोपिक
माइकल डेल और सुसान डेर- Dell
मिस्टर बीस्ट- कंटंट क्रिएटर
सीसी वेई- TSMC सीईओ
जेरेमी अलायर- सर्कल CEO
सारा फ्रायर- ओपेन AI सीएफओ
जॉन फर्नर- वॉरमार्ट अमेरिका सीईओ
जोश डी अमारो- डिज्नी पार्क चेयरमैन
डेविड एलिसन- स्काईडांस मीडिया
एलिको डैनगोट- उद्योगपति
लिप-बू चान- टेक निवेशक
फातिह बिरोल- IEA एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now