कांग्रेस वैचारिक रूप से नंगी, अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर बिफरे पीएम मोदी

pm modi meerut rally

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ (PM Modi Meerut Rally) में कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि विदेशी मेहमानों की मौजूदगी में कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “देश जानता है कि कांग्रेस वाले वैचारिक रूप से पहले से नंगे हैं, फिर उन्हें दुनिया के सामने कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से पूरी तरह दिवालिया और दरिद्र हो गई है। पीएम मोदी मेरठ मेट्रो और RRTS का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, से विरोध है, लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था।

उन्‍होंने कहा कि यह देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है। इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते। इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है। दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगा पन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now