सचिन पायलट के नजदीकी विनोद जाखड़ बने NSUI अध्यक्ष

NSUI president Vinod Jakhar

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विनोद जाखड़ को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानि एनएसयूआई का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने तत्काल प्रभाव से इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक नियुक्ति पत्र कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया।

इस पदोन्नति के साथ, विनोद जाखड़ अब देशभर में कांग्रेस के छात्र विंग का नेतृत्व करेंगे। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान और कार्यों की भी सराहना की।

राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। जाखड़ की नियुक्ति को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। वह सचिन पायलट के नजदीक हैं।

विनोद जाखड़ को पिछले साल 30 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बवाल और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। जाखड़ को 17 दिन जेल में रहना पड़ा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now