अडानी के वकीलों ने अमेरिकी कोर्ट से 30 जनवरी तक का समय मांगा

Gautam Adani case

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

265 मिलियन डॉलर के घोटाले में गौतम और सागर अदानी के वकीलों ने न्यूयॉर्क की अदालत से कहा है कि वे यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन यानि SEC के साथ अपनी बातचीत की स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने के लिए 30 जनवरी तक समय चाहते हैं।

SEC ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे ई-मेल के जरिए समन भेजने का अधिकार दिया जाए, क्योंकि परंपरागत अंतरराष्ट्रीय सेवा की कोशिशें सफल नहीं रहीं हैं । इसके जवाब में अदानी के वकील और SEC के वकील आपसी बातचीत कर रहे हैं।

कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा था कि वे अपनी बातचीत के बारे में 26 जनवरी तक अपडेट दें। इस पर अदानी पक्ष ने अब तर्क दिया है कि अंतिम चर्चा के लिए उसे 30 जनवरी तक समय चाहिए। अदालत ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

कोर्ट को यह भी बताया गया है कि भारत के कानूनी मंत्रालय ने पहले इस बात से इनकार किया था कि वह SEC के समन को आधिकारिक रूप से अदानी तक पहुँचाएगा।मंत्रालय ने कुछ तकनीकी कारण बताए थे कि दस्तावेज़ों पर सही सील और हस्ताक्षर नहीं थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now