[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ पंजीयन कर्मियों का महाआंदोलन कल, OP चौधरी को खुली चेतावनी
स्मृति मंधाना ने आखिरकार पलाश मुछाल के साथ शादी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया पोस्ट
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का सवाल – मुख्य सचिव की संविदा डॉक्टर पत्नी की नौकरी पक्की, बाकी की क्यों नहीं?
मोदी की सदारत में रामदेव का धंधा रूस तक
सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ उमड़ा जन सैलाब… 200 से ज्यादा ट्रैक्टरों की रैली निकालकर ग्रामीणों ने किया विरोध
इंडिगो के खिलाफ खड़े हुए पायलट, एयरलाइन के झूठ से गुस्से में यात्री
टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

टोकन न कटने से निराश किसान ने काटा गला… घायल किसान से मिलने अस्पताल पहुंचा कांग्रेस दल

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: December 6, 2025 9:30 PM
Last updated: December 7, 2025 3:50 AM
Share
Congress
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र में धान खरीदी की अव्यवस्थाओं ने एक किसान को इतना मजबूर कर दिया कि उसने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। किसान मनबोध गाड़ा के गला काटकर जान देने की कोशिश की घटना ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

घायल किसान को इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल थे।

नेताओं ने घायल किसान मनबोध गाड़ा के परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार किसान का ऑपरेशन जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मेकाहारा अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसान मनबोध सरकार की किसान-विरोधी नीति का शिकार हुए हैं। धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। टोकन सिस्टम फेल है, बारदाना नहीं है, वसूली हो रही है, वजन कम आ रहा है, किसान परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान मनबोध कई दिनों से चॉइस सेंटर और समिति में टोकन कटवाने के लिए भटकते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

बघेल ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि टोकन न मिलने पर किसान को अपना गला काटना पड़ा। यह विष्णुदेव साय सरकार के लिए करारा तमाचा है।

बागबाहरा क्षेत्र के छोटे किसान मनबोध गाड़ा (भूमि: 1 एकड़ 40 डिसमिल) रोजाना चॉइस सेंटर और समिति जाकर टोकन कटवाने की कोशिश कर रहे थे। ऑनलाइन टोकन नहीं मिला तो ऑफलाइन कोशिश की। ऑफलाइन प्रक्रिया भी ठप थी और समिति में भी समाधान नहीं हुआ तो परेशान किसान ने खुद का गला काटने की कोशिश की। घटना के बाद ग्रामीणों में भीड़ जमा हो गई और उन्हें तत्काल अंबेडकर अस्पताल लाया गया।

प्रदेशभर के कई जिलों में इस बार धान खरीदी को लेकर बारदाने की कमी, वजन में गड़बड़ी, टोकन सिस्टम की तकनीकी खराबी और समिति-स्तर पर अव्यवस्था जैसी शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।

किसानों का कहना है कि वे धान बेचने के लिए मजबूरी में रोजाना चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सिस्टम जवाब नहीं दे रहा।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मांग की है कि धान खरीदी प्रक्रिया में तत्काल सुधार किया जाए। इसके अलावा टोकन सिस्टम को सही ढंग से संचालित करने और किसान मनबोध गाड़ा के इलाज व परिवार की मदद सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ‘अत्यावश्यक सेवा’ के दायरे में

TAGGED:CongressTop_News
Previous Article Detention Center in up डिटेंशन सेंटरः संदेह की प्रयोगशाला
Next Article Indigo इंडिगो के खिलाफ खड़े हुए पायलट, एयरलाइन के झूठ से गुस्से में यात्री
Lens poster

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में 93 लाख का तेंदूपत्ता घोटाला, तेंदूपत्ता के जगह बोरों में भर दिया गया कचरा, रेंजर समेत 10 वनकर्मियों पर एफआईआर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता के नाम पर लाखों का घोटाला उजागर हुआ है। तेंदूपत्ता घोटाला…

By Lens News

युवाओं को रोजगार देने में क्यों असमर्थ है मोदी सरकार?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए रोजगार के अनेक वादे किए हैं।…

By Editorial Board

Bimstec is a good opportunity

The modi Yunus meeting on the sidelines of the bimstec summit in Bangkok is a…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Kashmir Times office raided
अन्‍य राज्‍यदेश

‘कश्मीर टाइम्स’ पर छापा की पूरे देश में आलोचना

By आवेश तिवारी
छत्तीसगढ़

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में SIT आज कोर्ट में पेश करेगी चार्जशीट

By पूनम ऋतु सेन
Raipur Police
छत्तीसगढ़

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान मौत

By Lens News
Cobra Post
सरोकार

माल्या, मोदी, चौकसी से आगे – अनिल अंबानी 

By डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?