[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
287 ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा, यूक्रेन कहा- हमने रक्षात्मक कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ सरकार को हाई कोर्ट के नोटिस के बाद NEET PG मेडिकल काउंसलिंग स्थगित
विवेकानंद विद्यापीठ में मां सारदा देवी जयंती समारोह कल से
मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला
धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ बस्तर के आदिवासी किसान सड़क पर
विश्व असमानता रिपोर्ट 2026: भारत की राष्ट्रीय आय का 58% हिस्सा सबसे अमीर 10% लोगों के पास
लोकसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, राहुल गांधी ने अमित शाह को दे दी चुनौती
जबलपुर पुलिस ने ‘मुस्कान’ अभियान के तहत 73 लापता बच्चों को बचाया, 53 नाबालिग लड़कियां शामिल
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ₹82 लाख के इनाम वाले 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
HPZ Token Crypto Investment Scam:  दो चीनी नागरिकों सहित 30 के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

शिक्षक को थप्पड़ मारने के मामले में ABVP ने बनाई जांच समिति

आवेश तिवारी
आवेश तिवारी
Published: October 19, 2025 6:11 PM
Last updated: October 19, 2025 6:15 PM
Share
ABVP
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 16 अक्टूबर को एक शिक्षक को थप्पड़ मारे जाने की घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चिंता और खेद व्यक्त किया हैं। एक तरफ शिक्षक आंदोलनरत हैं दूसरी तरफ संगठन ने अपनी ओर से एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है।

एबीवीपी ने जारी नोट में कहा है कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षक के प्रति हिंसक व्यवहार अस्वीकार्य है और संगठन हमेशा शिक्षकों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीमराव अंबेडकर कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) की संयुक्त सचिव दीपिका झा पर कॉलेज के शिक्षक को थप्पड़ मारने और अन्य शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया था।

कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सदानंद प्रसाद ने इस मामले में ज्योति नगर थाने में पुलिस को शिकायत दर्ज करा थी। वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने विश्वविद्याल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

विद्यार्थी परिषद ने जांच प्रक्रिया के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) की संयुक्त सचिव दीपिका झा को जांच पूरी होने तक संगठनात्मक गतिविधियों से अलग रखा है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद संगठन आगे की कार्रवाई तय करेगा।

एबीवीपी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय मंत्री रोबिन सिंह ने कहा कि शिक्षक, शिक्षाविद और विद्यार्थी यह तीनों एक शैक्षिक परिवार के महत्वपूर्ण अंग हैं। परस्पर सम्मान और संवाद से ही स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण बनता है और अभाविप इन मूल्यों से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

अभाविप की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन से प्राध्यापक की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।

संगठन का आरोप है कि प्राध्यापक ने छात्रविरोधी और शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत गतिविधियां कीं, जिनकी विश्वविद्यालय स्तर पर निष्पक्ष जांच जरूरी है।

संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच तथ्यों पर आधारित होगी और किसी भी पक्ष को बिना सुने दोषी नहीं ठहराया जाएगा। अगर जांच में किसी की जिम्मेदारी सिद्ध होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:abvpBJPTop_News
Previous Article 7 journalist committees छत्तीसगढ़ की 7 पत्रकार समितियों के 66 सदस्यों में सिर्फ एक महिला!
Next Article RSS PROGRAM आरएसएस के कार्यक्रम में भाग लेने पर अधिकारी सस्पेंड
Lens poster

Popular Posts

जमीन अधिग्रहण को लेकर बिहार में किसान क्यों कर रहे हैं विरोध?

बिहार में अब जबकि विधानसभा चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है, राज्य के…

By राहुल कुमार गौरव

मुखर्जी संग जिन्ना की तस्‍वीर पोस्‍ट कर आजाद का BJP-RSS पर हमला

नई दिल्ली। संसद में वंदे मातरम पर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष की तकरार के बीच…

By Lens News Network

सरकारें निकम्मी, चलती गाड़ी को कर देती हैं पंक्चर- गडकरी

नेशनल ब्यूरो,नागपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को सार्वजनिक रूप…

By आवेश तिवारी

You Might Also Like

raashtreey svayan sevak sangh
सरोकार

बापू के बनाये ‘राष्ट्र’ के नाश की सैनिक तैयारी है आरएसएस!

By पंकज श्रीवास्तव
छत्तीसगढ़

बीजापुर में महिला नक्सली विस्फोट में घायल, इलाज जारी

By पूनम ऋतु सेन
सरोकार

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने 50 दिन मांगे थे लेकिन बीत गए 3285 दिन!

By अनिल जैन
NBDSA on Zee news & Times Now
देश

‘मेहंदी जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ ब्रॉडकास्ट को लेकर ZEE News और Times Now को NBDSA की लताड़, सारे वीडियोज हटाने के आदेश

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?