कल ही खत्म हो जाएगी कलेक्टर-एसपी-डीएफओ कॉन्फ्रेंस

Collector SP Conference

रायपुर। कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस से बड़ी खबर सामने आ रही है। तीन दिन चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस कल शाम को ही खत्म हो जाएगी। रविवार को कलेक्टर कॉन्फ्रेस हुई। साेमवार को एसपी और डीएफओ कॉन्फ्रेंस होगी। पहले 14 अक्टूबर को सुशासन संवाद होना था। लेकिन, अब यह भी साेमवार शाम को होगी।

सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक एसपी और कलेक्टर दोनों की कॉन्फ्रेंस होगी। दोपहर 2 से 4 राज्य के सभी डीएफओ और कलेक्टर्स से मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। शाम 4 बजे से साढ़े 7 बजे तक सुशासन संवाद होगा। सुशासन संवाद में सभी कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, सीईओ और सभी सचिव शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कोरबा कलेक्टर की सराहना…फिर क्या हुआ? जानिए यहां

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now