[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
5 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार
नोटबंदी के 9 साल बाद सवाल वही, कितना मिटा काला धन?
कांग्रेस ने डिप्टी CM अरुण साव पर भतीजे की तेरहवीं में PWD के 97 लाख रुपए भुगतान का लगाया आरोप, विभाग ने बताया भ्रामक
सीसीटीवी पर टेप चिपका देते हैं अमित शाह, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप
रैपिडो बाइक चालक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस थाने पहुंची महिला
राष्ट्रीय मुक्तिबोध नाट्य समारोह 12 नवंबर से, साथ में चित्रकार अवधेश बाजपेयी की कृतियों की प्रदर्शनी भी
NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : राजू दादा और कोसा दादा के मारे जाने के बाद 71 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 24, 2025 1:55 PM
Last updated: September 24, 2025 2:55 PM
Share
Anti Naxal Operation
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में राजू दादा और कोसा दादा के मारे जाने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा में 64 लाख के 30 ईनामी सहित कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और पुलिस के अन्य बड़े अधिकारियों के आगे सरेंडर किया है। सरकार के लोन वर्राटू अभियान के तहत यह सरेंडर किया गया है। इन 71 नक्सलियों में से कई हथियार बंद नक्सली थे।

दंतेवाड़ा एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण को लेकर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

एसपी रॉय ने बताया कि इन आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। ये नक्सली कई घटनाओं में शामिल थे। आत्म समर्पित माओवादियों को जिला प्रशासन ने पुर्नवासन योजना के तहत दैनिक उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गई।

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बस्तर से बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में राजू दादा और कोसा दादा के मारे जाने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

दंतेवाड़ा में 64 लाख के 30 ईनामी सहित कुल 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय और पुलिस के अन्य बड़े अधिकारियों के आगे सरेंडर किया है। सरकार के लोन वर्राटू अभियान के तहत यह सरेंडर किया गया है। इन 71 नक्सलियों में से कई हथियार बंद नक्सली थे।

बस्तर संभाग में चलाये जा रहे आत्मसमर्पण और पुनर्वास-पूना मारगेम यानी कि पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान और दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू यानी कि घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 71 माओवादियों ने सरेंडर किया। इसमें 21 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं।

सरेंडर करने वाले माओवादियों में ईनामी नक्सलियों के अलावा कई अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इन 71 माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स, विशेष आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा/जगदलपुर, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा।

सरेंडर माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

पूना मारगेम यानी कि पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान बस्तर रेंज के माओवादी प्रभावित जिलों में शांति स्थापना, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापना की दिशा में चलाए जा रहा अभियान है।

इसी तरह ‘लोन वर्राटू’ गोंडी भाषा में घर लौटो अभियान दंतेवाड़ा पुलिस ने शुरू किया था। यह जन-जागरूकता और विष्वास-स्थापना अभियान है, जिसके माध्यम से माओवाद प्रभावित ग्रामीणों और कैडरों को मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक नक्सलियों को सरेंडर किया जा चुका है। पूना मारगेम उसी सोच को विस्तार देने वाला कदम है, जिसमें आत्मसमर्पण करने वालों को सम्मान, पुनर्वास और भविष्य निर्माण के ठोस अवसर दिए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले 19 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 129 ईनामी माओवादी सहित कुल 461 से अधिक माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा को अपनाया है। माओवादियों की वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर आधार क्षेत्र के सक्रिय कैडर तक बड़ी संख्या में माओवादी संगठन से अलग हो चुके हैं।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 297 ईनामी माओवादियों सहित कुल 1113 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर एवं नारायणपुर के 887 पुरूष माओवादी तथा 226 महिला माओवादी शामिल है।

खबर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें : माओवादियों की आधी लीडरशिप खत्म

TAGGED:ANTI NAXAL OPERATIONBastarLatest_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Sonam Wangchuk Protest सोनम वांगचुक को समर्थन देने पहुंचे Gen-Z और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, चार युवाओं की मौत, भूख हड़ताल खत्‍म
Next Article Vinod Kumar Shukla विनोद कुमार शुक्ल को अब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
Lens poster

Popular Posts

सोनम वांगचुक का दावा-‘मेरी गिरफ्तारी, मेरी रिहाई से ज्यादा असरदार होगी’

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर में बुधवार को कई…

By अरुण पांडेय

अब कांग्रेस पर ही छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप, डिप्टी CM ने पूर्व मंत्री पर साधा निशाना, कहा – फर्जी वोटर्स जाएंगे जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर वोट चोरी (Vote Chori) का…

By दानिश अनवर

स्कूल में छड़ी रख सकते हैं शिक्षक लेकिन मकसद सिर्फ अनुशासन, न कि हिंसा

केरल हाईकोर्ट ने शिक्षकों के अधिकारों को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

elephant death
छत्तीसगढ़

तमनार के जंगलों में करंट लगने से हाथी की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

By दानिश अनवर
PM Surya Ghar Yojana
छत्तीसगढ़

PM सूर्यघर योजना में बढ़ी रूचि, डेढ़ महीने में 27 सौ प्लांट, 15 हजार नए आवेदन

By दानिश अनवर
छत्तीसगढ़

निसंतान महिलाओं के ऊपर बैगाओं के चलने जैसी अंधविश्वासी परंपरा बन्द हो, कलेक्टर को लिखा गया पत्र

By पूनम ऋतु सेन
छत्तीसगढ़

बस्तर में अमित शाह ने नक्सलियों को कहा भाई, बोले – हथियार डालो, गांव वालों से कहा – सरेंडर कराओ, एक करोड़ पाओ

By नितिन मिश्रा

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?