[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
SIR पर बिफरी ममता बनर्जी, चुनाव आयोग से पूछा बिहार में कितने रोहिंग्या मिले?
मथुरा : दलि‍त बच्‍ची से सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में पुलिस खाली हाथ, जानिए कहां पहुंची जांच
QS Asia Rankings 2026 :  IIT दिल्ली लगातार दूसरी बार टॉप पर, लेकिन 15 पायदान लुढ़का, बाकी संस्‍थानों की रैंकिंग भी गिरी
सुरक्षा के तमाम उपायों के बावजूद क्‍यों हो रहे रेल हादसे?
अपडेट : बिलासपुर में मालगाड़ी और लाेकल ट्रेन टक्‍कर, लोको पायलट सहित 7 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
कनाडा ने 74 फीसदी भारतीय छात्रों का वीजा आवेदन रद्द किया
छत्तीसगढ़ में क्यों लगी तबादलों पर रोक? जानिए वजह
नेपाल के लोग बिहार चुनाव को लेकर उत्साहित क्यों है?
कुएं में फंसे 3 हाथियों का सफल रेस्क्यू,राज्य में 25 हजार से ज्यादा कुएं बने जानवरों के लिए जाल
‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

NHM की हड़ताल खत्म… 4 मांगे सरकार ने मानी, 3 के लिए कमेटी, संविलियन, पब्लिक हेल्थ कैडर और आरक्षण पर फैसला सरकार का

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: September 19, 2025 10:46 PM
Last updated: September 19, 2025 11:09 PM
Share
NHM
NHM protest
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

रायपुर। संविलियन और नियमितीकरण की मांगों को लेकर 18 अगस्त से आंदोलन कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर दी है। सरकार ने 4 मांगे मान ली गई हैं। तीन मांगों के लिए कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा नियमितीकरण सहित तीन अहम मांगों का फैसला सरकार करेगी।

हड़ताल स्थगित करने के बाद एनएचएम संघ के पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री अपने साथ पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री निवास ले गए। वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर मांगे पूरी होने पर आभार जताया।

NHM कर्मचारियों के मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

मानी गई अहम मांगों में 27 फीसदी वेतन वृद्धि है, जिसमें 5 फीसदी वेतन वृद्धि को सहमति मिल गई है। 22 फीसदी पहले ही बढ़ा दी गई थी, जिसमें अब 5 फीसदी बढ़ाकर 27 फीसदी कर दी गई। जुलाई 2023 से यह वेतन वृद्धि होगी। इसके अलावा 30 दिनों का वैतनिक अवकाश की मांग पूरी हो गई है। वार्षिक कार्य मूल्यांकन यानी CR सिस्टम में पारदर्शिता, कैशलेस चिकित्सा बीमा 5 लाख तक की मांग मानी गई है।

3 अन्य मांगों के लिए सरकार करेगी कमेटी का गठन करेगी। इसमें ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति और स्थानांतरण की मांग के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी, जो तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।

इसके अलावा तीन अन्य मांगें जिसमें अहम मांग नियमितीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना और रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण को लेकर अभी कोई सहमति नहीं बनी है। इसका फैसला सरकार करेगी। कैबिनेट में इस पर चर्चा हो सकती है।

हड़ताल खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त करने का निर्णय सराहनीय और स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है।’

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ‘जनता का स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुझे विश्वास है कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से प्रदेश की जनता को सुलभ एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को और बेहतर, स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेंगे।’

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 मांगों को स्वीकार कर लिया है। वहीं 3 मांगों पर समिति गठित की गई है और बाकी 3 मांगों पर उच्च स्तरीय चर्चा जारी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि सभी कर्मचारी शुक्रवार शाम तक काम पर वापस नहीं लौटे तो सरकार नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सोमवार को सरकार विज्ञापन निकालने की तैयारी में थी। उससे पहले ही एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री से मिले और अपने फैसले के बारे में बताया।

TAGGED:ChhattisgarhLatest_NewsNHM
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article Bihar Voter list Reporters collective: demolishing a falsehood
Next Article 3 Retired IAS कभी था रुतबा… आज आरोपी बनकर कचहरी पहुंचे तीन रिटायर्ड IAS अफसर
Lens poster

Popular Posts

सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा -‘मशीनें शो पीस नहीं’, मुख्य सचिव और CGMSC को नोटिस

द लेंस ब्‍यूरो। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाओं की कमी और मरीजों को…

By पूनम ऋतु सेन

मुगलकालीन इतिहास पर क्‍या है NCERT की सफाई?

द लेंस डेस्‍क। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपनी नई कक्षा 8…

By The Lens Desk

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी

द लेंस डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट क्रिकेट सीरीज अब एक…

By Lens News

You Might Also Like

Sachin Pilot
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, बोले- भाजपा मजहब के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है, माफी मांगना चाहिए

By Lens News
छत्तीसगढ़

विधानसभा में PA-PS की कार्यशाला में रमन सिंह बोले– आबाद करने का काम करें, बर्बाद करने का नहीं

By नितिन मिश्रा
Darjeeling Landslide
देश

दार्जिलिंग में भारी बारिश से भूस्खलन, अब तक 18 की मौत, सिक्किम में भी रेड अलर्ट

By अरुण पांडेय
SIR in Bihar
लेंस रिपोर्ट

बिहार ‘शून्य किसान आत्महत्या’ मॉडल कितना सच?

By राहुल कुमार गौरव

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?