असम के भाजपा और असम गण परिषद से जुड़े तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस का थामा हाथ

Asaam Congress

लेंस डेस्क। असम भाजपा और असम गण परिषद से जुड़े तीन पूर्व विधायकों ने आज कांग्रेस (Assam Congress) की सदस्यता ले ली है। दिल्ली में कांग्रेस हेडक्वार्टर में असम के तीन पूर्व विधायक सत्यव्रत कलिता, बिनंदा सैकिया और मानसिंह रोंगपी ने कांग्रेस जॉइन किया।

इस मौके पर कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, सांसद रकिबुल और असम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर मौजूद थीं।

सत्यव्रत कलिता 2016 के चुनावों में असम विधानसभा के कमालपुर सीट से विधायक चुने गए थे। वे पहले असम गण परिषद से जुड़े थे। असम के सिपाझार से पूर्व विधायक बिनंदा सैकिया ने मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। कभी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के करीबी माने जाने वाले सैकिया ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने फैसले की घोषणा की थी।

अपने फैसले को लेकर सैकिया ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से भाजपा के साथ हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल  की बैठकों में नियमित रूप से भाग लेने के बावजूद उन्हें पार्टी से कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : गौरव गोगोई के हाथ असम कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now