[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मोदी सरकार को भरोसा नहीं था, ट्रंप ने खिसका दी पैरों के नीचे की जमीन
सीआरपीएफ की बस खाई में गिरी, तीन जवानों की जान गई, 15 घायल
ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया- ‘कीमत चुकाने को तैयार, लेकिन समझौता नहीं करेगा भारत’
वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने दिखाए दस्तावेज, चुनाव आयोग ने कहा-दीजिए शपथपत्र
धर्मस्थला पर अज्ञात शवों को दफनाने के दावों के बीच छिड़ी जंग, यूट्यूबर्स पर हमला
माओवादियों ने शहीदी सप्ताह मनाते हुए जारी किया वीडियो, बनाया नया स्मारक
रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर 3 महीने के लिए मुलाकात पर रोक
जम्मू कश्मीर में प्रख्यात लेखकों की 25 पुस्तकों पर बैन
53 लाख आम बिजली उपभोक्ता vs 4 हजार सूर्य घर वाले… इसी महीने से कटेगी आपकी जेब!
हिरोशिमा दिवस पर भिलाई में नुक्कड़ सभा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

अंतिम जोहार के साथ ‘दिशोम गुरु’ पंचतत्व में विलीन

अरुण पांडेय
Last updated: August 6, 2025 8:52 am
अरुण पांडेय
Share
Shibu Soren
SHARE

रांची। झारखंड की राजनीति के दिग्गज, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और ‘दिशोम गुरु’ के नाम से विख्यात शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ जिले में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे और मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता को मुखाग्नि दी। 81 वर्षीय इस आदिवासी नायक का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

मेरे बाबा, आपके सपनों को पूरा करेगा आपका यह बेटा,
आपको दिया हर वादा निभाउंगा।

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
झारखण्ड के वीर अमर रहें!

वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद!
जिंदाबाद!! जिंदाबाद!! pic.twitter.com/NP7wyRC2pq

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 5, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विशेष रूप से रांची पहुंचे और नेमरा में अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शताब्दी रॉय, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, और पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। पप्पू यादव ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग उठाई, उन्हें आदिवासी समाज का प्रतीक और संघर्ष की मिसाल बताया।

अंतिम जोहार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी।

आप आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन के अडिग रक्षक, न्याय के मार्गदर्शक थे।

अलविदा नहीं…आपकी हूल जैसी चेतना, और धरती आबा सा संकल्प हमारे गीतों, हमारी मिट्टी, हमारी सोच में हमेशा जीवित रहेगी। pic.twitter.com/WvzAY0muBK

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 5, 2025

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, उनके भाई और विधायक बसंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो सहित कई स्थानीय नेताओं ने भी अपने ‘गुरुजी’ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हजारों समर्थकों और JMM कार्यकर्ताओं ने ‘शिबू सोरेन अमर रहें’ और ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ के नारों के साथ अपने नेता को भावभीनी विदाई दी।

अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया गया। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर हजारों लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे। इसके बाद, पार्थिव शरीर को रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर ले जाया गया, जहां रातभर लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ते रहे। मंगलवार सुबह 9 बजे, उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, और कई मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद, पार्थिव शरीर को JMM के पार्टी कार्यालय ले जाया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को नमन किया।

मंगलवार दोपहर को शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू होकर रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंची। इस दौरान सड़कों पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। नगाड़ों की गूंज और ‘वीर शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारों के बीच अंतिम यात्रा नेमरा पहुंची। बारिश के बावजूद, जनसैलाब अपने नेता के साथ अंतिम पल तक डटा रहा। नेमरा में आदिवासी रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चिता को मुखाग्नि दी।

तीन दिन का राजकीय शोक

शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने 4 से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में 4 व 5 अगस्त को अवकाश रहा। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : ‘धान कटनी आंदोलन’ से शिबू सोरेन बन गए दिशोम गुरु

TAGGED:Shibu Soren
Previous Article Gautam Adani resigns अडानी का अडानी पोर्ट से इस्तीफा
Next Article Shiv Sena शिवसेना का गौ रक्षा हेतु महा हस्ताक्षर अभियान

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

जगरगुंडा में खुला बैंक, मुख्यमंत्री ने कहा – 12 गांव के 14 हजार लोगों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री ने खुलवाया खाता

रायपुर। लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा…

By Lens News

बहस शुरू होने से पहले कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, सेना का ऑपरेशन महादेव

नई दिल्ली। संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर अभी बहस शुरू नहीं हो पाई है कि,…

By पूनम ऋतु सेन

ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की एंट्री से दुनिया में चिंता और तनाव, चीन और रूस ने दी चेतावनी

नई दिल्‍ली। आज सुबह मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका ने…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Naxalite encounter in Jharkhand
अन्‍य राज्‍य

नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां ढेर, मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी नितेश को गोली लगने की खबर

By Lens News Network
अन्‍य राज्‍य

महाकुम्भ से फेमस हुए आईआईटी बाबा गिरफ्तार, गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़े गए

By पूनम ऋतु सेन
aligarh mob lynching
अन्‍य राज्‍य

अलीगढ़, गोमांस के शक में हमला, फैक्‍ट चेक में हैरान करने वाला खुलासा  

By Lens News Network
अन्‍य राज्‍य

सपा विधायक आजमी को भारी पड़ी औरंगजेब की तारीफ, विस से पूरे सत्र के निलंबित

By The Lens Desk
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?