रायपुर। NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा को संगठन सचिव एवं दिल्ली प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हनी बग्गा लगातार 2 सालों से दिल्ली प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव NSUI ने जीता। उसके बाद आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के साथ संगठन का प्रभार भी हनी बग्गा को दिया है। NSUI HONEY BAGGA
राष्ट्रीय सचिव हनी बग्गा ने मीडिया से बात करते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने मुझे दिल्ली प्रदेश के साथ संगठन की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह संगठन की जिम्मेदारी मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।