[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
छत्तीसगढ़ के बंधुआ मजदूर कांड में अब तक FIR नहीं, आखिर संचालक पर किसकी मेहरबानी?
इस तंत्र का गणतंत्र होना क्यों बाकी है?
बस्तर : 22 माओवादियों ने किया सरेंडर, इनमें कोई भी हथियारबंद नक्सली नहीं
छत्तीसगढ़ में फिर पत्रकार पर हमला, राजधानी में खबर बनाने गए पत्रकारों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा, कैमरा भी तोड़ा
ब्रिज का गुजरात मॉडल : अहमदाबाद का ये पुल 5 साल में ही जर्जर, लागत 42 करोड़, गिराने पर खर्च 3.9 करोड़
छत्तीसगढ़ में नई और दूसरे राज्य की गाड़ियों में ले सकेंगे अपनी पुरानी गाड़ी का नंबर
कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
2031 तक 50 लाख की आबादी की होगी एक अथॉरिटी, प्लानिंग भी उसी तरीके से, इसके लिए CCRDA बनाया
75 के खेल में भागवत ने मोदी शाह को उलझाया, पीएम गृहमंत्री के रिटायरमेंट की चर्चा जोरों पर
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आप का धरना, ‘मधुशाला नहीं पाठशाला’ के लगे नारे
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.

Home » ब्रिज का गुजरात मॉडल : अहमदाबाद का ये पुल 5 साल में ही जर्जर, लागत 42 करोड़, गिराने पर खर्च 3.9 करोड़

अन्‍य राज्‍य

ब्रिज का गुजरात मॉडल : अहमदाबाद का ये पुल 5 साल में ही जर्जर, लागत 42 करोड़, गिराने पर खर्च 3.9 करोड़

Arun Pandey
Last updated: July 11, 2025 11:52 pm
Arun Pandey
Share
Hatkeshwar Bridge Ahmedabad
SHARE

अहमदाबाद। गुजरात के वडोदरा में एक पुल गिरने की खबर हाल ही में आई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। अब अहमदाबाद का हाटकेश्वर ओवर ब्रिज अपनी जर्जर हालत की वजह से चर्चा में बना हुआ है।

इस पुल का उद्घाटन 2017 में हुआ था। 2021 से इसमें गड्ढे दिखने शुरू हुए और पांच साल बाद 2022 में स्टेबिलिटी टेस्ट के बाद इसे जर्जर घोषित कर बंद कर दिया गया। आपको बता दें कि इस पुल को 42 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया था और अब इसे तोड़ने में 3.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अहमदाबाद नगर निगम ने पुल तोड़ने का टेंडर एक कंपनी को दिया है।

हाटकेश्वर ब्रिज का निर्माण कार्य अजय इन्फ्रा कंपनी ने 2015 में शुरू किया था, और इसका उद्घाटन 30 नवंबर 2017 को हुआ। हालांकि, निर्माण के सिर्फ चार साल बाद, मार्च-अप्रैल 2021 में ब्रिज की सतह पर गड्ढे दिखाई देने लगे। इस वजह से कुछ समय के लिए ब्रिज को बंद करना पड़ा। इसके बाद 2022 तक ब्रिज की दो से तीन बार मरम्मत की गई।

साल 2022 में स्टेबिलिटी टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ब्रिज को तोड़ने का निर्णय लिया गया, लेकिन यह जर्जर संरचना अभी भी खड़ी है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह ब्रिज ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसकी आवाजाही बंद होने से क्षेत्र में यातायात की समस्या और गंभीर हो गई। इसके विरोध में स्थानीय लोग और दुकानदार कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार, अहमदाबाद नगर निगम ने जानकारी दी है कि ब्रिज को तोड़ने का कार्य बारिश के मौसम के बाद शुरू होगा। साथ ही तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की कोई दिक्कत न हो। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने बताया कि जर्जर हाटकेश्वर ब्रिज को ध्वस्त करने का ठेका 3.9 करोड़ रुपये में गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

TAGGED:AhmedabadHatkeshwar BridgeLatest_News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CG Cabinet छत्तीसगढ़ में नई और दूसरे राज्य की गाड़ियों में ले सकेंगे अपनी पुरानी गाड़ी का नंबर
Next Article Attack on journalist in Raipur छत्तीसगढ़ में फिर पत्रकार पर हमला, राजधानी में खबर बनाने गए पत्रकारों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा, कैमरा भी तोड़ा

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज, छात्रा ने लगाए हैरासमेंट, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.आशीष सिन्हा के…

By Lens News

रेल हादसे : नैतिकता, जिम्‍मेदारी और राजनीतिक इस्‍तीफे

द लेंस डेस्‍क। जब भी कोई बड़ा रेल हादसा होता है, तो विपक्षी दल और…

By The Lens Desk

श्रीकृष्ण जन्मभूमि : हिंदू पक्षकारों को झटका, शाही ईदगाह की संपत्तियों को विवादित मानने से हाईकोर्ट का इनकार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शुक्रवार…

By The Lens Desk

You Might Also Like

Flight
देश

एयर इंडिया के प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिला, अब तक 270 शव मिले, अब हर उड़ान से पहले बोइंग 787 की होगी जांच

By Lens News Network
Gaurav Gogoi
अन्‍य राज्‍य

गौरव गोगोई के हाथ असम कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

By Lens News Network
Why did Elon Musk form a new political party, what is happening in America?
दुनिया

क्यों बनाई एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी, आखिर अमेरिका में क्या हो रहा है ?

By The Lens Desk
टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स

यूरोप में BYD का धमाल, टेस्ला को पछाड़कर रचा नया इतिहास

By Lens News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?