अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की कॉलोनी में पांच घरों में चोरी, बस एक केस में ही हुई FIR

Ultratech Cement Colony

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र स्थित ग्रासिम विहार कॉलोनी में शनिवार-रविवार  को चोरों लाखों रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक घर में हुई चोरी के मामले में FIR दर्ज की है। वहीं 4 घरों में हुई चोरी की घटना की FIR दर्ज नहीं की गई है। जब कर्मचारी छुट्टी पर गए थे, उसी समय चोरों ने घरों मे धाबा बोला था। पूरा मामला सुहेला थाना इलाके का है। Ultratech Cement Colony

एक साथ घरों में चोरी की घटना ने कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहें हैं। पांच घरों की चोरी की घटना की यह रकम एक करोड़ रूपए तक हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 हजार रूपए की चोरी की FIR दर्ज

ग्रासिम विहार कॉलोनी के रहवासी प्रसन्न गुप्ता ने सुहेला थाने में FIR दर्ज कराई है कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट रावन में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूं। दिनांक 5 जुलाई की रात 10 बजे अपने घर का ताला लगाकर गया था।  ड्यूटी कर सुबह करीबन 7 बजे घर आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला नहीं था। कुंदा लगा हुआ था, कुंदा खोलकर अंदर गया तो बेडरूम में लगा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सामान बिखरा हुआ था, आलमारी में रखा दो नग सोने की अंगूठी कीमती 30000 रू. नहीं था।

पांच घरों के टूटे ताले

किसी ने मेरे घर का ताला तोडकर घर के अंदर जाकर बेडरूम के आलमारी में रखी दो सोने के अंगूठी को चोरी कर ले गया है। जिसकी जानकारी मैने अपने मोबाईल से अल्ट्राटेक सीमेंट लिमि. रावन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आकाश चौरे को दिया दी थी। तब सुरक्षा अधिकारी आकाश चौरे में कालोनी में अन्य क्वार्टरों को चेक किया गया तो क्वार्टर नंबर 4065 जिसमें के. बी. राजकुमार पिता के.वी. के. राव, 4153 धर्मेन्द्र कुमार मानिकपुरी पिता फेरूदास मानिकपुरी, 4151 अतुल जौहरी पिता मुकेश जौहरी, 4043 मीनू जाजू पति सुनील जाजू, 4105 जो कि खाली मकान है के मकानों का ताला भी टूटा हुआ है। ये सभी लोग अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के कर्मचारी हैं जो कि अपने मकान पर ताला लगाकर बाहर गए हुए हैं।

एक चोरी की FIR दर्ज, 4 बाकी

प्रसन्न कुमार गुप्ता ने की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन, बाकी चार घरों में हुई चोरी की FIR दर्ज नहीं की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक थाने में शिकायत देने पहुंचे इसलिए FIR दर्ज नहीं की गई है। ग्रासीम विहार कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 4065, 4153, 4151, 4043 और 4105 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

कॉलोनी की सुरक्षा व्यावस्था पर सवाल

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ग्रासिम विहार कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। निवासियों के अनुसार कॉलोनी को कैंपस चारो ओर से पूरी तरह पैक है, अंदर आने के लिए गेट से एंट्री करनी पड़ती है। गेट पर ही अंदर आने वाले और बाहर जाने वाले लोगों की एंट्री की जाती है। सुरक्षा कर्मचारियों के पास कॉलोनी से बाहर गए लोगों की जानकारी थी, उनके घरों के बाहर भी गश्त की जानी चाहिए थी। यदि कोई अंदर आया होगा तो उसकी जानकारी भी होगी। इतनी बड़ी कॉलोनी में एक साथ 5 घरों में चोरी होना सुरक्षा व्यवास्था पर सवाल खड़े करता है।

इस मामले में द लेंस ने बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन किसी भी सरकारी नंबर पर फोन कनेक्ट नहीं हुआ। यदि हुआ भी तो फोन नहीं उठाया गया। पुलिस का पक्ष मिलने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now