[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
मोदी सरकार को भरोसा नहीं था, ट्रंप ने खिसका दी पैरों के नीचे की जमीन
सीआरपीएफ की बस खाई में गिरी, तीन जवानों की जान गई, 15 घायल
ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया- ‘कीमत चुकाने को तैयार, लेकिन समझौता नहीं करेगा भारत’
वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने दिखाए दस्तावेज, चुनाव आयोग ने कहा-दीजिए शपथपत्र
धर्मस्थला पर अज्ञात शवों को दफनाने के दावों के बीच छिड़ी जंग, यूट्यूबर्स पर हमला
माओवादियों ने शहीदी सप्ताह मनाते हुए जारी किया वीडियो, बनाया नया स्मारक
रायपुर सेंट्रल जेल में पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर 3 महीने के लिए मुलाकात पर रोक
जम्मू कश्मीर में प्रख्यात लेखकों की 25 पुस्तकों पर बैन
53 लाख आम बिजली उपभोक्ता vs 4 हजार सूर्य घर वाले… इसी महीने से कटेगी आपकी जेब!
हिरोशिमा दिवस पर भिलाई में नुक्कड़ सभा
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर कल योग दिवस मनाएगी BJP

Lens News
Last updated: June 20, 2025 7:23 pm
Lens News
ByLens News
Follow:
Share
Yog Diwas
SHARE

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने कहा – नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ की, योग पर पीएम मोदी की पहल एक वैश्विक आंदोलन बनी, संजय श्रीवास्तव ने कहा – भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक पूरे जोश के साथ मनाएगी योग दिवस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि शनिवार 21 जून को पूरी दुनिया ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम के साथ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है। पिछले दस वर्षों में भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को दुनिया में अपना उचित स्थान मिला है। श्री चौधरी ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हो चुकी है और 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में योग सीखने-सिखाने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने शुक्रवार को एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के हाल ही में हुए सर्वेक्षण में पाया गया कि देश के 2.5 करोड़ घरों में, जो कि देश की आबादी का लगभग 8% है, कम-से-कम एक सदस्य नियमित योग करता है। यह योग के भारतीय जीवन शैली से जुड़ाव को दिखाता है और यह स्थापित करता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार आम भारतीय के जीवन की प्राथमिकताओं पर चल रही है। आज के इस कठिन दौर में, जहां बीमारियों और जनसंख्या दोनों ही तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : अब किरण सिंहदेव की होगी अपनी कार्यकारिणी, जल्द बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम

वित्त मंत्री ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी एक स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। योग केवल शरीर की क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मा, मन और चेतना को जोड़ने वाली एक जीवनशैली है। भारत, जो योग की भूमि है, ने सदियों से इसे संरक्षित और प्रचारित भी किया है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और आज विश्वभर में इसके वैज्ञानिक लाभों को स्वीकार किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज की अस्त-व्यस्त और जटिल जीवनशैली में योग हमारे लिए बेहद जरूरी हो चला है। भाजपा योग दिवस के आयोजन के लिए समर्पित है और व्यापक पैमाने पर इस आयोजन में अपनी सहभागिता कर रही है। भाजपा जिला से लेकर मंडल स्तर तक पूरे जोश के साथ योग दिवस मनाएगी।

TAGGED:BJPCHHATTISGARH BJPOP chaudharyTop_NewsYog Niwas
Previous Article MNREGA in West Bengal मनरेगा पर हाई कोर्ट का अहम फैसला
Next Article Committee meeting क्रांतिकारी सुखदेव राज की मूर्ति के रखरखाव के लिए समिति गठित

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

आतंक के खिलाफ एकजुट

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद सारा देश दुख और गुस्से…

By Editorial Board

सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के बाद सीएम साय बोले – प्रशिक्षण ही भाजपा की रीढ़, यही कार्यशैली है

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित प्रदेश भाजपा का तीन दिनी सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग बुधवार…

By दानिश अनवर

उत्तर भारत में मानसून की मार, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही, 51 लोगों की गयी जान

द लेंस डेस्क | MONSOON ALERT: मानसून ने उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है,…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

LTV
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में बिना नागरिकता के रह रहे हिंदू नहीं जाएंगे पाकिस्‍तान

By दानिश अनवर
maoist activity
अन्‍य राज्‍य

बसवराजू की मौत के बाद नक्सलियों को एक और झटका, एके 47 के साथ हिड़मा गिरफ्तार, ओडिशा पुलिस के हत्थे चढ़ा

By Lens News
लेंस रिपोर्ट

मोहम्मद जुबैर : फेक न्यूज के खिलाफ भारत का योद्धा

By अरुण पांडेय
Parliament session
देश

सदन में हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

By Lens News Network
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?