ट्रंप के खिलाफ अमेरिका की सड़कों पर क्यों उतरे लोग?

against trump

द लेंस न्यूज डेस्क। पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के जवाबी हवाई हमलों के बीच अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को बांट दिया है। जनवरी में दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा था कि वह हर तरह के युद्ध को रोक देंगे और शांति और एकजुटता की विरासत छोड़ कर पद से विदा लेंगे।

12 जून को ईरान के परमाणु और नागरिक ठिकानों पर इस्राइल के हवाई हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इस्राइल की कार्रवाई में भले ही अमेरिका प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं है, लेकिन खुद ट्रंप ने स्वीकार किया है कि इस्राइल ने उन्हें हमले की पूर्व में जानकारी दे दी थी। अल जजीरा के मुताबिक ट्रंप और कंजरवेटिव पार्टी के बहुत से समर्थकों ने इस्राइल की कार्रवाई पर सवाल तो उठाया ही है, वह ट्रंप से इस्राइल का साथ छोड़ने की मांग भी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (एमएजीए यानी मागा ) का नारा दिया था। वह अमेरिका फर्स्ट की बात को पहले से करते आए ही हैं। पश्चिम एशिया के तनाव के साथ ही उनकी प्रवासियों की नीतियों को लेकर भारी विरोध हो रहा है। इसका असर उनके “मागा” अभियान को झटका लगा है।

अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका के एक थिंक टैंक क्विन्सी इंस्टीट्यूट के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ट्रिटा पारसी को यह कहते हुए कोट किया है, “अमेरिका फर्स्ट बेस के कई हिस्सों में लोग गंभीरता से खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं और गुस्से में हैं। वह अमेरिका के किसी भी युद्ध में हिस्सा लेने के एकदम खिलाफ हैं।”

जन्मदिन पर ट्रंप को प्रदर्शन का तोहफा

उधर, पूरे अमेरिका के अनेक शहरों में लाखों लोग ट्रंप के विरोध में सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी ट्रंप के अधिनायकलवादी शासन, लोकतंत्र विरोधी रवैये और प्रवासियों के अधिकारों से संबंधित प्लेकार्ड और बैनर लिए हुए थे। प्रदर्शन के आयोजकों ने इस प्रदर्शन को “नो किंग्स” नाम दे रखा है। प्रदर्शनकारियों को लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता के बजाए किंग्स की तरह काम कर रहे हैं, इसलिए यह नाम दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा विरोध लॉस ऐंजिलिस में देखा गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक हालत यह हो गई के लॉस एंजिलिस के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। यह इत्तफाक ही है कि डोनाल्ड ट्रंप का शनिवार को 79 वां जन्मदिन था और वह खुद वाशिंगटन में अमेरिकी सेना के 250 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now