रायपुर में पीड़ित महिला की नहीं हो रही सुनवाई, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Crime

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक पीड़ित महिला ने अपने पति और ससुर पर तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति सूर्यकांत त्यागी एवं ससुर अमरनाथ त्यागी द्वारा पुत्र की चाह में तीन बार जबरन गर्भपात कराया और जमीन फर्जीवाड़ा कर हड़प ली है। महिला ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। पीड़िता रेखा त्यागी ने एसएसपी कार्यालय पहुंच पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई हैं। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। Crime

बीते दिनों पीड़िता रेखा त्यागी और उनकी मां शारदा त्यागी ने मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी, कि उनके साथ वर्षों से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक अत्याचार किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति सूर्यकांत त्यागी एवं ससुर अमरनाथ त्यागी द्वारा पुत्र की चाह में तीन बार जबरन गर्भपात कराया और अब रेखा के हक एवं अधिकार की जमीन फर्जीवाड़ा कर हड़प ली।

इस पूरे मामले की शिकायत तेलीबांधा थाना में की गई। जिसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से हताश पीड़ित अब एसएसपी के पास शिकायत की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now