The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Latest News
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने किया काउंसलिंग का विरोध, हंगामे के बाद काउंसलिंग स्थगित
जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले में क्या बोले सीजेआई गवई ? जानिए
रायपुर में नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश, जोन 8 के दफ्तर में तोड़- फोड़, वीड़ियो
हत्‍या के 11 दिन बाद मिला पति का शव, पत्‍नी लापता, हानीमून मनाने इंदौर से गए थे मेघालय
केंद्र सरकार ने राज्यों को दी अतिरिक्त राशि, छत्तीसगढ़ को मिले 2784 करोड़ रूपए
हे नकटी गांववासियों, रहम करो हमारे माननीयों पर
बेंगलुरु चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 RCB फैंस की मौत, देखें वीडियो
Breaking : देश में 17 साल बाद राष्ट्रीय जनगणना,  2027 में होगी शुरू
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक खत्म, नई तबादला नीति को मंजूरी, ग्राम पंचायतों के बदले गए नाम
टाइगर रिजर्व से आदिवासियों की बेदखली, उचित पुनर्वास न देने का आरोप
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • देश
  • दुनिया
  • लेंस रिपोर्ट
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • Podcast
  • सरोकार
  • छत्तीसगढ़
  • वीडियो
  • More
    • English
    • स्क्रीन
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • आंकड़ा कहता है
    • टेक्नोलॉजी-ऑटोमोबाइल्‍स
    • धर्म
    • नौकरी
    • लेंस अभिमत
    • साहित्य-कला-संस्कृति
    • सेहत-लाइफस्‍टाइल
    • अर्थ
Follow US
© 2025 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
The Lens > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक संपन्न, छात्र संघ चुनाव समेत कई जरूरी विषयों पर हुआ मंथन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक संपन्न, छात्र संघ चुनाव समेत कई जरूरी विषयों पर हुआ मंथन

Nitin Mishra
Last updated: June 1, 2025 9:30 pm
Nitin Mishra
Share
ABVP
SHARE

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक रायपुर में संपन्न हुई। 29 से 31 मई तक चली इस बैठक का आयोजन राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित की गई। इस तीन दिवसीय बैठक में छात्र संघ चुनाव समेत कई जरूरी विषयों पर मंथन किया गया। बैठक में देशभर के 478 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ABVP

बैठक समाप्त होने के बाद ABVP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि कार्यकारी बैठक के पहले 28 मई को परिषद के विविध आयामों की समीक्षा हेतु अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया।  जिसमें 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की पूर्व संध्या पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, जनजातीय परंपराएं, देश की शौर्यगाथाएं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष, रानी अबक्का की 500वीं जयंती, और संघ शताब्दी वर्ष जैसे विविध विषयों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय बैठक में प्रमुख रूप से चार प्रस्ताव पारित किए गए हैं। कोचिंग संस्थानों की मनमानी और विद्यार्थियों के शोषण पर नियंत्रण हेतु नीति निर्माण की मांग।  केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर चिंता। भारत की आंतरिक सुरक्षा और वैश्विक स्थिति पर चर्चा, तथा विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक अस्थिरता के समाधान संबंधी प्रस्ताव। हाल के दिनों में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन कगार’ में हमारी सेना के साहस और सामरिक कौशल को अभाविप ने सराहा और भारतीय सुरक्षा बलों के प्रति एकजुट समर्थन प्रकट किया गया।

राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बैठक में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर उनके जीवन एवं योगदान पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर छात्रावासों का सर्वेक्षण, पुस्तकों का प्रकाशन तथा उनके जन्मस्थल की मिट्टी से पूजन एवं यात्रा जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। रानी अबक्का जी की 500वीं जयंती के उपलक्ष्य में विविध आयोजनों की योजना है। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के संदर्भ में 25 जून से आगामी दो वर्षों तक विश्वविद्यालय परिसरों में पूर्व कार्यकर्ताओं एवं मीसा बंदियों के साथ संवाद, रैली एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित एकत्रीकरण, अभ्यास वर्ग, भाषण, प्रदर्शनी एवं साहित्य निर्माण जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “अभाविप की सदस्यता लगभग 60 लाख के करीब हो गई है, जो युवाओं के बीच संगठन की व्यापक स्वीकार्यता का प्रमाण है। जिन प्रदेशों में छात्र संघ चुनाव नहीं हो रहें हैं। उन राज्यों में हम छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करेंगे। छात्र संघ चुनाव कराना बेहद जरूरी है। 

TAGGED:abvpRaipur NewsstudentsTop_News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Bed Ded Protest छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएड अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज
Next Article heavy rain in Northeast मणिपुर में भीषण बाढ़, 30 नागरिकों, सैकड़ों पशुओं की मौत, 3275 गांव प्रभावित

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

मुस्लिमों का भरोसा तोड़ने वाले

वक्फ बिल के संसद से पारित होने के बाद जनता दल (यू) से मुस्लिम नेताओं…

By Nitin Mishra

बिना सबूत के आरोप लगाती है ईडी, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भड़के जज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले (chhattisgarh liquor scam) में ईडी…

By Lens News Network

पैंसठ साल पुरानी सिंधु जल संधि स्‍थगित, 80 फीसदी अतिरिक्‍त पानी का क्‍या करेगा भारत ?

सिंधु जल संधि: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के एक दिन…

By Arun Pandey

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

रायपुर में बुर्का वाला चोर, श्री शिवम् ज्वेलरी शॉप में की 25 लाख की चोरी

By Nitin Mishra
Tiranga Yatra
छत्तीसगढ़

भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, कहा- पाकिस्तान से बदला पूरा

By Lens News
ANI copyright dispute
देश

ANI के खिलाफ वीडियो से आपत्तिजनक शब्‍द हटाएंगे मोहक मंगल

By Lens News Network
छत्तीसगढ़

पहलगाम हमला : रायपुर पहुंचा दिनेश मिरानिया का शव

By Nitin Mishra

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?