मुख्यमंत्री साय ने किया प्रदेश के पहले जनजातीय संग्रहालय लोकार्पण

Tribal Museum

रायपुर। नया रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जनजातीय संग्रहालय लोकार्पण (Tribal Museum) किया। आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर-24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान और 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश का पहला ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन हम कर रहे हैं। सबसे पहले पूरे छत्तीसगढ़ के हमारे जनजाति समाज के भाई बंधूओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आज उनकी संस्कृति और उनकी वेशभूषा उनके खान-पान सबके लिए यहां संग्रहालय का निर्माण हुआ है। सभी को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं। 10 महीने के अल्प समय में यह संग्रहालय के काम पूरा हो गया। विभाग को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। यहां जो मूर्तियां स्थापित की गई है वह ऐसा लगता है कि जीवंत हैं। इसके लिए मैं कलाकारों को भी धन्यवाद करता हूं। आज 300 हमारे बेटा बेटी जिनकी नियुक्ति व्यापम के द्वारा हुई है। हॉस्टल अधीक्षक के रूप में नया दायित्व संभालने जा रहें हैं। उनको भी बहुत बहुत बधाई। उनका भी भविष्य उज्ज्वल हो।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि सीएम विष्णु देव साय बधाई के पात्र हैं, जो व्यवस्था के बीच भी यहां उपस्थित हैं। यह संग्रहालय सिर्फ एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय है। इसे देखने के बाद आदिवासी इलाकों में पहुंचने का अहसास होता है। आज मुख्यमंत्री ने 300 अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। अब छात्रावास की हर जिम्मेदारी इन अधीक्षकों के ऊपर रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी का नारा “सबका साथ, सबका विकास” अब चरितार्थ हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories