छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के 25 साल

March 24, 2026 3:56 PM

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग (Chhattisgarh Rajya Mahila Ayog) ने 24 मार्च 2026 को अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के कुछ महीनों बाद आयोग की स्थापना 24 मार्च 2001 को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1995 के तहत हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा, भेदभाव रोकना और महिला कल्याण से जुड़ी नीतियों पर सुझाव देना है।

इन 25 वर्षों में आयोग ने जिला स्तर पर जनसुनवाई, महतारी न्याय रथ के माध्यम से ग्रामीण जागरूकता और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act) से संबंधित मामलों में काम किया। हाल में रजत जयंती के अवसर पर ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ चलाया गया जिसमें पांच संभागों और 33 जिलों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया।

आयोग ईमेल और व्हाट्सएप हेल्पलाइन के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि संस्था का ध्येय केवल सजा दिलाना नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भयमुक्त और सम्मानजनक समाज बनाना है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories